फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज गोदाम से 45 टन जिप्सम गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर। राजकीय बीज गोदाम पर वर्ष 2012 में करीब 90 टन जिप्सम सरकार ने किसानों के ऊसर खेतों के सुधार के लिए भेजा था लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते एक भी किसान को जिप्सम नही दिया गया, धीरे धीरे 45 टन जिप्सम गायब हो गया। शेष बोरियों का जिप्सम भी खुले आसमान के नीचे रखने के कारण बरबाद हो गया।
विज्ञापन

विभाग द्वारा एक भी बोरी किसानों नही दी गई बावजूद इसके 45 टन जिप्सम गायब हो गया और विभाग को पता ही नही है। बीज गोदान प्रभारी श्याम बिहारी मौर्या ने बताया की मुझे चार्ज में 90 टन जिप्सम मिला था, लेकिन मौके पर सिर्फ 45 टन ही जिप्सम था उनका कहना है की हमारे पहले वाले प्रभारी ने जिप्सम को बेच दिया, लेकिन इस समय जिनके पर आरोप लग रहा है, उनकी मृत्यु हो चुकी है, जब मौके पर 45 टन ही जिप्सम था तो 90 टन का चार्ज कैसे लिए गया यह प्रश्न भी अब उठने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता जांच होनी चाहिए। गायब जिप्सम के मामले में न तो विभाग को कोई ही सूचना दी गई है और न ही थाने में चोरी का मुकदमा कायम हुआ। विभाग के प्रभारी ने पूरे मामले को दबाए रखा है। ऐसे में पूरे बीज गोदाम के कार्य शैली पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें