मिर्जापुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाजीराव कटरा स्थित कृष्णा पैलेस लॉन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कर्नल समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में एनसीसी कैडेट्स का उत्साह देखते बन रहा था। शिविर का शुभारंभ करते हुए कर्नल अखिल अग्रवाल के अलावा सात कैडेट्स ने रक्तदान किया। वजन कम होने के कारण कई युवाओं को रक्तदान करने से मना कर दिया गया। कर्नल ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे कई लोगों की जान जरूर बचाई जा सकती है।
इसमें रॉबिनहुड आर्मी के आशुतोष दूबे, शिवम जायसवाल, आशीष अधिकारी, विवेक शर्मा, अभिषेक साहू और श्री साईं परिवार सेवा संगठन के शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विकास मिश्रा, टीपू सुल्तान ने सहयोग किया। ब्लड बैंक के डॉ. विनोद कन्नौजिया, माला सिंह, अमित पटेल, प्रदीप राजभर, प्रवेश राजभर, विनोद मिश्रा, मनीष यादव मौजूद थे।