फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पर 2 लाख ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन को कतारबद्ध श्रद्धालु।- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विंध्याचल। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के पावन अवसर पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
भोर से ही मंदिर परिसर और विंध्याचल की गलियां श्रद्धालुओं से पट गईं। जगत जननी के जयकारों, घंटा-घड़ियाल, शंख, डमरू और शहनाई की गूंज से पूरा विंध्यधाम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि त्रयोदशी तिथि पर बुधवार को सुबह से देर शाम तक करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन किए।
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर स्नान-ध्यान किया और प्रसाद, नारियल, चुनरी और पूजन सामग्री लेकर मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर में झांकी और गर्भगृह से दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड और गुंबद की परिक्रमा के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद भक्तों ने अष्टभुजा पर्वत स्थित मां अष्टभुजा और महाकाली के दरबार में भी मत्था टेका। पुष्पों से सजे मां के भव्य शृंगार और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
विज्ञापन

मंदिर की छत पर दूर-दराज से आए साधक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान और साधना में लीन दिखे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें