फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नौ रूट पर होगा 195 बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापरु। चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम विंध्याचल के लिए 195 बसों का संचालन करेगा। मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर आदि डिपो से बसें लगाई जाएंगी। वाराणसी, प्रयागराज और सोनभद्र मार्ग पर सबसे ज्यादा बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर-वाराणसी रुट पर 65 बसें लगाई गई है। इसमें मिर्जापुर डिपो की 25 और वाराणसी डिपो की 40 बसें लगी है। मिर्जापुर-जौनपुर और आजमगढ़ रुट पर 25 बसें लगी है। इसमें 10 बस मिर्जापुर और 15 बस जौनपुर डिपो की लगी है। मिर्जापुर-विंध्याचल- प्रयागराज रुट पर 50 बसें लगी है। इसमें 23 मिर्जापुर और 27 जीरो रोड की बसें है।
मिर्जापुर-घोरावल रुट पर मिर्जापुर डिपो की पांच बस लगी है। मिर्जापुर-राबर्टसगंज रुट पर 30 बस लगी है। इसमें 10 मिर्जापुर, 10 जीरो रोड और 10 सोनभद्र रुट की बसें है। मिर्जापुर-हनुमना रुट पर मिर्जापुर डिपो की पांच, प्रतापगढ़-प्रयागराज विंध्याचल रूट पर प्रतापगढ़ की पांच बसें, लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल रूट पर लालगंज की पांच और बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल रुट पर बादशाहपुर की पांच बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें