फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गर्भगृह में प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कटरा कोतवाली क्षेत्र बसही स्थित सैमफोर्ड पब्लिक स्कूल में चैत्र नवरात्र मेला में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक किया।
विज्ञापन

संपूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर को बनाया गया है। पुलिस मेला अधिकारी सीओ सिटी विवेक जावला व मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा को बनाया गया है। संपूर्ण मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन व 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियाें व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मां विंध्यावासिनी, अष्टभुजा व काली खोह का दर्शन पूजन करने श्रद्धालुजन को सुगम व वं सुरक्षित ढ़ंग से दर्शन-पूजन कराना सुनिश्चित करेंगें।
गर्भ गृह में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगें। अनुशासित रहकर विंध्याचल मेला में आने वाले दर्शनार्थियों से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करेंगे। सेक्टर अधिकारी के आदेश के बिना ड्यूटी स्थल को नहीं छोड़ेंगे। किसी के बिछड़ जाने पर उसे खोया पाया केंद्र या पुलिस सहायता केंद्र तक पहुंचाकर सहयोग करें।
विज्ञापन

नवरात्र में 24 में 20 घंटे मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खुला रहेगा। वांसतिक नवरात्र के दौरान मंगला आरती सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे की जगह 3:00 से 4:00 के बीच होगा। दोपहर में राजश्री आरती 12:00 बजे से 1:30 की जगह 12:00 से 1:00 के बीच किया जाएगा। शाम को होने वाला संध्या आरती 7:15 से 8:15 की जगह 7:00 से 8:00 के बीच होगा। बड़ी आरती में कोई बदलाव नहीं होगा। बड़ी आरती रात 9:30 से 10:30 होगा। इसके बाद पूरी रात मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन अनवरत चलता रहेगा। यह जानकारी श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें