मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखमापुर गांव के कुछ युवको को मारने पीटने के लिए इसी थाना क्षेत्र के चितावनपुर गांव के लोगों ने चढ़ाई कर दिया। यह देख गांव के लोग भड़क गए और उनको पीटने के लिए दौड़ा लिया। जिससे चितावनपुर के युवक अपनी अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उनके वाहनों को तोड़ डाला।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लखमापुर और चितावनपुर के बीच दो दिल पूर्व बच्चों के खेल को लेकर विवाद हो गया था। मामला दो दिन शांत रहने के बाद तीसरे दिन चितावनपुर गांव के लोग लखमापुर गांव के लोगों को मारने पीटने के लिए उनके गांव में चढ़ाई कर दी। यह देख गांव के लोग भड़क गए और गांव में मारपीट करने आए लोगों को पीटने के लिए दौड़ा लिया। ग्रामीणों की भीड़ देख चितावनपुर गांव के लोग वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन उनकी बाइक वहीं छूट गई। जिसको ग्रामीणों ने तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल संतोष सिंह ने मामला शांत कराया। बताया कि अभी तक इस घटना में किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गइ है।