चील्ह (मिर्जापुर)। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद विकास खंड कोन में कई मान्यता प्राप्त व प्राथमिक विद्यालयों का संचालन पूर्वरत सुबह नौ बजे से ही संचालित किया जा रहा है। भीषण ठंड मेें नन्हे-मुन्नें बच्चों को सुबह उठकर तैयार होकर स्कूल के लिए जाना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन के 10:00 बजे के आदेश का ऐसे विद्यालयों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। विकास खंड कोन में आदेश का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। सुबह 9:00 बजे स्कूल पहुंचने के लिए बच्चे सुबह कांपते स्कूल जा रहे हैं। ठंड के चलते उनके स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान 10 बजे से पहले स्कूल खुले मिले तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।