मिर्जापुर। श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती की ओर से रविवार की देर रात नगर में प्रसिद्घ पंचमी भरत मिलाप की मनोहारी झांकियां निकाली गई। नयनाभिराम झांकियों को देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्राम्यांचलों से बड़ी संख्या में नर-नारी व बच्चे पहुंचे हुए थे। चौबे टोला स्थित श्री रामटेक पर प्रभु श्रीराम व भरत के मिलन का दृश्य देख भक्तों नयन सजल हो उठे। प्रभु के उपर जहां भक्तों द्वारा पुष्पों की वर्षा की जा रही थी, वहीं श्रीरामचंद्र जी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था।
नगर के चौबे टोला स्थित श्री रामटेक मंदिर पर प्रभु श्रीराम व भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रभु श्रीरामचंद्र सहित चारों भाईयों का पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती बाद लाव-लश्कर के साथ प्रसिद्घ पंचमी भरत मिलाप की झांकियों के निकलने का क्रम शुरू हुआ। दो दर्जन से अधिक झांकियों के साथ-साथ एक हाथी, 18 डीजे, चार ढोलताशा, दो-दो शहनाई-बैंडबाजा एवं आगे-आगे बाल नागाओं की मंडली करतब दिखाते चल रही थी। सबसे आगे आगे कीनाराम व भगवान गणेश कीर् ़िझांकी चल रही थ ी।छ भव्य झांकियां चौबे टोला से शुरू होकर नगर के तुलसी चौक, पेहटी चौराहा, चिनियहवा इनारा, तेलियागंज, टटहाई रोड, पंसारी टोला, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, बूढ़ेनाथ, त्रिमोहानी, कोतवाली, घंटाघर, खजांची चौराहा, गिरधर चौराहा से बेलतर होते हुए पुन: चौबे टोला पहुंचकर पूजन-अर्चन एवं आरती बाद समाप्त हुआ। भरत मिलाप में मां काली और मां दुर्गा, गणेश भगवान, राधा कृष्ण, महाकालेश्वर महादेव, हनुमान जी, शंकर-पार्वती, गंगा मईया, झूले पर राधा-कृष्ण, राधा-कृष्ण होली, माखनचोर श्रीकृष्ण व श्रीराम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकियों को देखने छतों और बारजों सहित सड़क पटरियों पर लोगों की भीड़ लगी रही, वहीं झांकियों के गुुजरने वाले रास्तों पर भव्य सजावट भी की गई थी। भरत मिलाप में अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, मंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उप मंत्री मयंक गुप्ता, दीपू यादव, विनोद केशरवानी, उपाध्यक्ष संजय कुमार, संजय केशरवानी, भोलानाथ, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ऊमर, राजेश बरनवाल, गोवर्धन नाथ, संकठा अग्रहरि, ओमकार अग्रहरि, आशुकांत, मधुसूदन लाल, अरविंद अग्रहरि सहित कई अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।