फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता मन की बात, स्वच्छता को करें आत्मसात:अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत रविवार को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पहली से 30 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण और वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि स्वच्छता मन की बात है। जनता इसे आत्मसात करें। जनता की जागरूकता के बिना कार्यक्रम को सफल नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर गांव और जिले को स्वच्छ बनाना है। इसके लिए जनांदोलन शुरू करने की जरूरत है जिसमें सभी प्रतिभाग करें। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि स्वच्छता को ड्यूटी नहीं विचार समझकर काम करें। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि गंदगी फैलाने और उसे उठाने वाले दोनों ही मनुष्य हैं। हम अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें तो गांव, शहर और जनपद स्वच्छ हो जाएगा। स्वच्छता के लिए प्रत्येक स्वच्छताग्रही सिर्फ 10 लोगों को प्रेरित करें और वे अन्य 10-10 लोगों को प्रेरित करें तो इससे स्वच्छता मिशन अभियान निश्चित ही सफल होगा। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन चलाया था, उसी प्रकार स्वच्छता के लिए एक जन आंदोलन चलाएं। स्वच्छाग्रही जनांदोलन में अहम भूमिका निभाएंगे। स्वच्छताग्रही लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।
सीएमओ डा. ओपी तिवारी, डीपीआरओ सीआर जायसवाल, डीएसओ उमेशचंद्र, राम लौटन बिंद ने संबोधित किया। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के बारे में बताया। कहा कि केंद्र सरकार से चयनित एजेंसी गांवों में स्वच्छता की स्थिति की रैंकिंग करेगी। शीर्ष स्थान पाने वाले जनपदों को दो अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत विनोद कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार, निर्भय श्रीवास्तव, शुभ्रा पांडेय, बीसी विजय प्रताप सिंह, कीर्ति, मनीष पांडेय, हरीश शुक्ला, विभा बिंद, रेखा मौर्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें