फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मां बेटी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बस्तरा पांडेय गांव के पास शनिवार की पूर्वाहन 11 बजे ट्रक से कुचलकर मां बेटी की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना अंतर्गत चर्की खुर्द गांव निवासी चौधरी मौर्या का पुत्र अमरेश मौर्या बाइक से अपनी पत्नी मीरा 26 वर्ष व एक वर्षीया पुत्री के साथ इलाहाबाद जनपद के राजापुर (मांडा) में अपनी पुत्री के लिए दवा लेने जा रहा था। लालगंज पहुंचने पर बस्तरा गांव के पास पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही बाइक लेकर मेन रोड पर पहुंचा कि पहुंचा कि सामने से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने धक्का मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर परिवार समेत गिर पड़ा। पहिए के नीचे आने से उसकी पत्नी मीरा की कुचलकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अमरेेश व उसकी डेढ़ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता पुत्री को पुलिस ने एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी पुत्री ने भी दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में लिया। उधर घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें