फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व अनुदेशकों में टकराव, घंटों जमीन पर बैठकर पढ़े बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरहा में शनिवार को ताला लगा होने और बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ाने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम चुनार ने नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों तथा अनुदेशकों को फटकार लगाई। इस दौरान अनुदेशकों ने प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापक ने अनुदेशकों पर आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की कवायद कर रही है। बच्चों में ड्रेस, जूते, बैग तथा अच्छी पुस्तकें और गर्म भोजन की व्यवस्था की गई है। दूसरी तरफ विद्यालय के शिक्षकों के टकराव के चलते अनुदेशकों ने बच्चों को तीन घंटे तक पेड़ के नीचे बैठाए रखा। आरोप है कि विद्यालय पर ताला लगे होने के कारण अनुदेशकों को पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाना पड़ा। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहां में 178 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। इन्हें शिक्षा प्रदान करने के लिए छह शिक्षक व तीन अनुदेशक नियुक्त हैं। अनुदेशिका रीना सिंह, अनु देवी व चंचला का कहना है कि प्रधानाचार्य अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदन सिंह का कहना है कि अनुदेशक समय से विद्यालय नहीं आती हैं। इसकी लिखित शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर से की गई है। उसी से बचने के लिए अनुदेशकों ने ऐसा कदम उठाया है।
एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीणों ने स्कूल में ताला बंद होने की शिकायत की थी जो मौके पर सही मिली। बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ रहे थे। शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई गई है। बीएसए से फोन पर बात हुई है। उन्होंने जांच करने कर जांच में दोषी पाए गए शिक्षक और अनुदेशक को हटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें