फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्री जंक्शन पर पूरी होंगी किसानों की जरूरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसानों के लिए कृषि में प्रशिक्षित युवाओं की सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन) योजना वर्ष 2018-19 से संचालित की जाएगी। इसके तहत जनद के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक दुकान खोली जाएंगी, इन केंद्रो पर मृदा परीक्षण सुविधा, उर्वरक उपयोग की संस्तुतियां, उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंस, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक तथा जैव कीटनाशकों एवं लघु कृषि यंत्रों को किराये पर देने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. अशोक उपाध्याय ने बताया कि कृषि शापों पर कृषि उपकरणों की मरम्मत, अनुरक्षण, पशु आहार, कृषि उत्पादों का विक्रय, मौसम संबंधी जानकारी एवं सूचना विज्ञान नियोजन की स्थापना करायी जायेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले कृषि स्नातक व कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, स्नातक व कृषि एवं संबद्ध विषयों की शैक्षिक योग्यता रखने वाले 40 वर्ष के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जायेगी। योजना की लागत अधिकतम चार लाख है, जिसमें 3.50 लाख रपपये तक ऋण की सुविधा तथा 50 हजार की प्रतिपूर्ति राशि आवेदक द्वारा स्वयं वहन करना होगा। इस उद्देश्य के लिए बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता तथा ब्याज में पांच प्रतिशत की दर से ब्याज अधिकतम 42 हजार का अनुदान देय होगा। यह अनुदान बैंक इंडेड सब्सिडी के रूप में रखा जायेगा। एक वर्ष तक परिसर के किराये के 50 प्रतिशत की धनराशि एक हजार तक का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा।
उप कृषि निदेशक डा. अशोक उपाध्याय ने बताया कि एग्री जंक्शन केंद्र की स्थापना के इच्छुक लाभार्थी आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय में 10 मई को सायं चार बजे तक अवश्य जमा कर दें। इसके बाद आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ फोटो सहित बायोडाटा, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास, जाति प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें