फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई परशुराम जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन विधि विधान के साथ किया गया। अखिल भारतीय ब्राहमण महासंघ के तत्वावधान में देवदत्त तिवारी की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। पूजन अर्चन राजन गुरू और श्रीकांत तिवारी ने विधि विधान से किया। मुख्य प्रवक्ता जग निवास मिश्र ने भगवान परशुराम के चरित्र पर विचार व्यक्त करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट वक्ता साधू तिवारी ने कहा कि जब जब संस्कार में घोर अन्याय बढ़ता है, तब भगवान अवतरित होते है। भगवान के चौबिसवें अवतारों में तीन राम के नाम तथा तीसरे यदुनंदन राम, भृगुनंदन परशुराम वीर है। इस दौरान अशोक तिवारी, गणेश तिवारी, अनिल तिवारी, मोहित उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा, जीत लाल यादव, अंकित उपाध्याय, ओम उपाध्याय आदि मौजूद रहे। लालडिग्गी स्थित बिड़ला सभागार में परशुराम जयंती और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदांत विभाग के प्रो. सुधाकर मिश्र ने कहा कि धर्म का आचरण करके हम पुन: पौरूष बनने की क्षमता रखते है। कार्यक्रम में कैलाशनाथ द्विवेदी, मालती त्रिपाठी, चंद्रलता उपाध्याय, गंगा सागर दुबे, कमलाकांत पांडेय, ममता शुक्ला, सूर्य प्रकाश शुक्ला ने उनके कृत्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान चित्रा पांडेय, देवेंद्र कुमार मिश्र, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, नारायणजी उपाध्याय, नितिन अवस्थी, अभिषेक तिवारी, जीएस दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें