मिर्जापुर। बरियाघाट में चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यम द्वितीया महोत्सव पर्व का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलम दवात की पूजा से हुआ। अंतिम दिन मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रतिभा दिखाई। मेहंदी प्रतियोगिता में श्रद्घा श्रीवास्तव और रंगोली प्रतियोगिता में सुरभि श्रीवास्तव पहले स्थान पर रही। गायिका अजिता श्रीवास्तव द्वारा कजली, सफाई तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर मनोहारी गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान सांयकाल सुख, शांति एवं समृद्घि के लिए मंदिर परिसर में सामुहिक रूप से हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद श्री दुर्गाजी द्वारा चित्रगुप्त महाराज की कथा में लोगों को सुनाई गई। रात्रि में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा के सामने विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव वीरु दादा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान दिलीप कुमार श्रीवास्तव को चित्रांश गौरव, दुर्गा प्रसार श्रीवास्तव को विवेकानंद सम्मान, अनुज श्रीवास्तव को अमर शहीद नरेशचंद्र पत्रकारिता सम्मान, उत्तमा श्रीवास्तव को महिला शक्तीकरण सम्मान, अश्वनी श्रीवास्तव को अधिवक्ता सम्मान, कवि एवं साहित्य सम्मान विजय कुमार गौड़ तथा लाइफ टाइम अचिवमेंट सम्मान पुरस्कार से सुधांशु अस्थाना को सम्मानित किया गया। इस दौरान संचालन दिलीप श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुधांशु अस्थाना ने किया। इस दौरान आलोक वर्मा, अनिल वर्मा, हरिशंकर, प्रशांत अस्थाना, रजत श्रीवास्तव, डा. शक्ति श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।