पड़री। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, वालीबाल, दौड़ आदि हुई। जिसमें ब्लॉक के लगभग 25 ग्राम पंचायतों के युवाओं ने अपना दमखम दिया। प्रतियोगिता के दौरान 16 सौ मीटर का शुभारंभ थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेले। खेल से ही युवाओं का चतुर्दिक विकास होता है।प्रतियोगिता में 16 मीटर दौड़ में कठिनई के विश्वजीत सिंह प्रथम व सिंधोरा के सुमित कुमार द्वितीय, 50 मीटर दौड़ में पड़री के कमलाकांत त्रिपाठी प्रथम व आकाश अग्रहरि द्वितीय रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ में सिंधोरा के अरविंद कुमार प्रथम और कठिनई के अरविंद यादव द्वितीय, लंबी कूद में टिकरी के अभिषेक सिंह प्रथम और शिवशंकर द्वितीय, ऊंची कूद में अभिषेक प्रथम और अरविंद यादव द्वितीय, वालीबाल में कपसौर प्रथम और छठहा द्वितीय स्थान पर रहे। कबडडी में सिकरी प्रथम और इमरती द्वितीय स्थान पर रहा। खेल का संचालन राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्य दिलीप मोदनवाल और संदीप अग्रहरि रहे। रेफरी संजय तिवारी और अनिस मोदनवाल, निर्णायक मंडल में दिलीप मोदनवाल और मुकेश अग्रहरि रहे। इस दौरान अध्यक्षता के पड़री पूर्व प्रधान पंचदेव सिंह ने किया। इस दौरान कृष्ण कुमार अग्रहरि, सौरभ मोदनवाल, प्रिंस सिंह, सानु सिंह, रोहित मोदनवाल, राजू सिंह, भैया सिंह, पृथ्वी राज आदि शामिल रहे।