फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ गृह में विराजमान हुए ठाकुर जी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा । प्रेम, भक्ति, समर्पण और मिलन के रंग रविवार को आस्था के भावों पर अमिट हो गए जब भोर में सुगंधित फूलों और लतरों से सुसज्जित रथ पर आरूढ़ भगवान ठाकुर जी अपने निज धाम पहुंचे। तीन दिन के रथ यात्रा मेला में वन विहार करने के बाद ठाकुर जी का रथ रविवार की भोर मे सत्यानगंज स्थित मंदिर प्रांगण में पहुंचा तो पुजारी द्वारा भगवान की मंत्रोच्चार के साथ ही आरती उतारी गई और रथ से उतर कर भगवान पुन: मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय रथयात्रा मेला के दौरान आपसी भाईचारा, प्रेम,आस्था, समर्पण, भक्ति का अलग नजारा ही देखने को मिला। बिना किसी भेदभाव के मेला सकुशल संपन्न हुआ। शनिवार की देर शाम कन्हैया लाल के गोला से चल कर ठाकुर जी के रथ का पहिया तकिया पहुंचा जहां मध्य रात्रि तक कजली दंगल का आयोजन किया गया था। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कजली गायन का प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। देर रात को ठाकुर जी के रथ को वहां से चलने की सूचना मिलते ही अपने अपने घरों के बाहर भक्त दर्शन पूजन कर उनकी आरती उतारने के लिए उत्साहित दिखे। रथ के पहिए को स्पर्श करने की ललक और रथ की परिक्रमा करने का उत्साह भी भक्तों में खूब देखा गया। अहरौरा में भगवान के दर्शन का अनूठा तीन दिवसीय मेला भक्ति भाव के ऊंचे मानकों पर गुलजार हो गया । शनिवार की रात में लोग अपने घरों में भगवान की झांकी भी सजाए हुए थे घर के बाहर रथ के पहुंचने पर शंख घड़ियाल बजा कर भगवान का स्वागत किए और प्रसाद वितरण भी किया। पुजारी अमरेश चंद पांडे ने विधि विधान से भगवान का पूजन अर्चन कर मेला संपन्न कराया। राधा कृष्ण स्थल समिति के अध्यक्ष पारस केसरी मेला सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान विजय वैध,सुनील अग्रहरी, कुमार आनंद, गोपाल दास गुप्ता ,दर्शन सिंह, सुजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, विनीत कुमार, रूपेश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें