पडऱी। विकास खंड पहाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय भगेसर में सावन माह में नाग पंचमी पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी बनाया। बच्चों के हाथों पर आकर्षक मेहंदी देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मौजूद लोगों ने इसकी भूरि भूरि प्रशंसा की। इसके माध्यम से बच्चों ने नाग पंचमी से शुुरु होने वाले पर्व का स्वागत भी किया।
प्रतियोगिता के दौरान कक्षा पांच की आकांक्षा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और समृद्धि तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी ने सावन, मेहंदी और त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षिका रूपा द्विवेदी ने कहा कि मेहंदी सुहाग का प्रतीक होता है और सुहाग खुशहाली है। साथ ही खुशहाली से हरियाली आती है। शिक्षिका अमिता वर्मा ने मेहंदी के औषधीय महत्व के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।