फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पीकर बेहोश होने की पहेली उलझी

Sat, 29 Jul 2017 12:11 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
tea shop - फोटो : amarujala
विज्ञापन
      
विज्ञापन

अहरौरा । विषैली चाय प्रकरण के नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने से पूरा मामला ही उलझ गया है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला से जांच के दौरान दूध के सैंपल मे मामूली फैट और चाय की पत्ती, क्रीम व चीनी के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव निकली। ऐसे में तय ही नहीं हो पाया कि लोग चाय पीकर बीमार क्यों हुए। लोगों पेट से निकले दूषित पदार्थ की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

चित्तविश्राम स्थित राम आशीष की चाय की दूकान पर बीते 23 जुलाई को विषैली चाय पीकर 25 लोग बीमार हो गए थे, जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिये वाराणसी रेफर किया गया था। इस घटना के एक पखवारा पूर्व नौ जुलाई को भी उसी दूकान से चाय पीकर 27 लोग बीमार हुए थे, जिसमे चार की हालत गंभीर होने पर उन्हे वाराणसी रेफर किया गया था। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे और एसपी आशीष तिवारी ने मामले की घटना स्थल पहुंच छानबीन की थी। पीड़ितों से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिये थे। पुलिस ने चाय की दूकान को सीज कर दिया था और चाय विक्रेता पर मुकदमा दर्ज किया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चाय की दूकान पर पहुंच कर चाय की पत्ती ,दूध ,चीनी और क्रीम के नमूने जांच के लिये लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय प्रयोगशाला में विशेष वाहन से भेज था। जांच के उपरांत सभी चीजों का रिपोर्ट निगेटिव निकली।  जिला अभिहित अधिकारी मानिकचंद ने बताया की नमूने में सभी चीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, उसमें कोई विषैला पदार्थ नहीं पाया गया है। दूध में फैट कम पाया गया, जिसके पीने से लोग बीमार नहीं हो सकते हैं। चाय को बनाने के दौरान अगर उसमे कोई विषैला पदार्थ मिलाया गया है तो मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश यादव के माध्यम से उल्टी का नमूना जांच के लिये भेजा गया है, उसकी  रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी । उससे पहले इसी दूकान से दूध, चीनी और चाय की पत्ती के नमूना के जांच के लिये झाँसी स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज भेजा था, जहां से अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें