फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट (मिर्जापुर)। क्षेत्र के कोलना स्थित आदर्श जनता महाविद्यालय में उप्र भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की डायरेक्टर रेनूबाला सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। महाविद्यालय से निकली प्रभात फेरी के दौरान कोलना गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने तख्ती पर लिखे स्लोगन आधी रोटी खाएंगे शौचालय बनवाएंगे, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षक संतोष कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, संगीता विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को गांठ-फांस बंधन के तहत डाकरी गांठ, महुआ गांठ, जुलाहा गांठ, लोटा फांस, ध्रुव गांठ, लघुकर गांठ, एक गोल चक्कर गांठ, दो अर्द्ध फांस, लट्ठा फांस, सरक फांस, चेकली फांस, कुर्सी गांठ, चकौर बंधन, अष्टाकार बंधान, समानांतर बंधन, कर्णकर बंधन का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा सेंस गेन, चूज टू सूज, सैल्युटिंग, रिपोर्टिंग, लीडरशिप आदि का अभ्यास कराया। इस दौरान सर्वशिक्षा अभियान, कुष्ट निवारण आदि विषयों पर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, संकेत वार्ता, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, बाइनरी प्रोजेक्ट, झांकी व कैंप फायर की गतिविधियों को पूरा किया।
तीस टोली में कुल 240 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें कमल, कोमल, गौरैया हंस, बाघ, तितली, गुलाब, चमेली, तोता आदि टोलियों के नाम दिए गए थे। कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. सीमा सिंह व रोवर्स प्रभारी अनिल कुमार ने किया। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर श्रीकांत सिंह, डॉ. रमेश सिंह, दीपिका सिंह, सुमन सिंह, प्रदीप पाठक, बबिता सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें