फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलसी से शिक्षित होंगी स्वाधार गृह की बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पक्का पोखरा स्थित स्वाधार गृह में शुक्रवार को डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया गया। डीएम ने फीता काटकर केंद्र का आरंभ किया। उन्होंने आशा जताई कि इसमें रहने वाली बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ आजीविका के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की ओर से प्लान इंडिया व बाल विकास विभाग की पहल पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए लर्निंग सेंटर शुरू किया गया। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि इससे इन बालिकाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। सुधीर राय ने डिजिटल लर्निंग के माध्यम से बालिकाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं उसके महत्व के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें कक्षा 12 तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई व स्किल डेवलपमेंट के पाठ्यक्रम शामिल हैं। एक ही जगह पर बालिकाओं को पूरी शिक्षा मिलेगी। महिला कल्याण विभाग के उप निदेशक प्रभात रंजन ने कहा कि इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। उनके अंदर सीखने की भावना का विकास होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने कहा कि अभी यह सेंटर दो जगहों पर ही स्थापित है लेकिन और जगहों पर सेंटर शुरू किया जाएगा। डा. आशाराय ने संस्था के बारे में जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश कुमार, विधि अधिकारी विवेक, अर्चना सिंह, ताजिम खां, सीता सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें