फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तटों पर गंदगी देख भड़के, सफाई का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली व डाला छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शुक्रवार की शाम को अधिकारियों के साथ सभी घाटों व गलियों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों पर फैली गंदगी पर डीएम भड़क गए और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सुंदरघाट गली में दूकानों पर थर्माकोल व पॉलिथीन पाए जाने पर दुकानों का चालान किया। निरीक्षण में डीएम ने पक्काघाट गली में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को शनिवार तक हटवाने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुराग पटेल नगर के प्रमुख गंगा घाटों का औचक निरीक्षण कर गंगा तटों की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों व सीढ़ियों पर फैली गंदगी देख कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका को सख्त हिदायत दी कि तत्काल घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा मानक अनुसार बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में डीएम ने जहां बरियाघाट पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के साथ ही दो शौचालय बनवाने का निर्देश दिया, वहीं पक्काघाट की गलियों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में डीएम ने नगर के बरियाघाट सहित नारघाट, ओलियरघाट, सुंदरघाट, बदली घाट, बाबा घाट, तेलियरघाट सहित कई अन्य घाटों का निरीक्षण कर घाटों पर साफ-सफाई सहित प्रकाश व पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पक्काघाट की गली में दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटवाया तथा चेताया कि अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुंदरघाट, बदलीघाट व बाबा घाट में सीढ़ियों की सफाई व खराब सोडियम लाइट को ठीक कराने का निर्देश दिया। सुंदरघाट गली में कृष्ण यादव व संतोष यादव की दुकानों पर थर्माकोल व पालीथिन पाए जाने पर चालान किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका विनय तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह, नगर अभियंता रामजी उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें