मड़िहान। क्षेत्र में बीटीएस का लिंक फेल होने के कारण बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इसके चलते नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के 36 गांवों के बीएसएनएल उपभोक्ता संपर्क से कट गए हैं। अधिकारियों का सीयूजी नंबर बीएसएनएल का ही है जिससे उनके अलावा व्यापारी और आम उपभोक्ता परेशान हैं।
पटेहरा विकास खंड क्षेत्र के मड़िहान में बीएसएनएल के बीटीएस से लिंक फेल होने नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण व्यापारी और अधिकारी भी परेशान हैैं। नेटवर्क की खराबी के चलते नक्सल क्षेत्र के लगभग 36 गांवों के बड़ी संख्या में बीएसएनएल उपभोक्ताओं का मोबाइल शोपीस बना हुआ है। एक सप्ताह से बीएसएनएल का नेटवर्क रुक-रुक कर आ रहा है। शिकायत के बाद नेटवर्क दुरुस्त नहीं किया गयौ। इससे मोबाइल उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ता दूसरी कंपनियों का सिम लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्र के रजौहा टॉवर के बीटीएस से लिंक फेल हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन इस गंभीर समस्या की तरफ अधिकारियों का ध्यान नहीं गया। क्षेत्र में नेटवर्क दुरुस्त करने के लिए टॉवर तो लगाए गए हैं लेकिन देखरेख के अभाव में नेटवर्क प्रभावित हो रहा है। नेटवर्क नहीं मिलने से हिनौता, पटेवर, गांगपुर, बघैला, चुनियरा, लुरकुटिया, हसरा, देवरी, सुगापाख, महमदपुर, पटेहरा, सितलगढ़, खंतरा आदि तीन दर्जन गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं की गई। उपभोक्ताओं ने नेटवर्क दुरुस्त नहीं होने पर दूसरी कंपनी का सिम लेनेे की चेतावनी दी है।
कोट
मड़िहान क्षेत्र में बाढ़ के चलते बीटीएस में समस्या आने से नेटवर्क प्रभावित हुआ है। इंजीनियरों की टीम शुक्रवार को आकर कमियों को दूर करेगी। जल्द ही नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी।- अवधेश तिवारी, अवर अधिकारी, दूरसंचार।