फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक से 18 हजार नगदी व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा खास मौर्या चौराहे पर शनिवार की रात होम्योपैथिक क्लीनिक से चोर 18 हजार नगदी, एक मोबाइल व जरूरी दस्तावेज चुरा ले गया। चोरी की जानकारी होनेे पर सीसी टीवी फुटेज खंगाला गया। पुलिस ने शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन

डॉ. किशुन मौर्या शनिवार की रात क्लीनिक का शटर आधा गिरा कर सो गए। शटर खुला पाकर देर रात एक बजे गांव का ही एक चोर जो कई बार चोरी की घटनाओं में नामजद है ने मौके का फायदा उठाया। दुकान में घुसकर बैग में रखा 18 हजार नगदी, एक मोबाइल व जरूरी दस्तावेज चुरा ले गया। सुबह जब डॉक्टर की नींद खुली उन्हें चोरी की जानकारी हुई। बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी गांव का ही निवासी है। पीड़ित डाक्टर ने पटेहरा चौकी पर लिखित तहरीर दी। पटेहरा चौकी प्रभारी हवलदार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें