फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त के चौपाल में हांफते दिखे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने मंगलवार को दादो गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सड़क और नाली का निर्माण प्राथमिकता पर कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर राशन देने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित कोटेदार की जमानत धनराशि जब्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, नाली, आवास, शौचालय और पेंशन से संबंधित शिकायतें आने पर विभिन्न विभागों के अधिकारी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

चौपाल में पहुंचे मंडलायुक्त को जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ा। उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। उन्होंने सड़क की खराब दशा पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। आनंदीपुर से लेकर दादो तक आठ किलोमीटर क्षतिग्रस्त हुए संपर्क मार्ग को मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत बनवाने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। कहा कि गांव में सीसी रोड व सड़क के दोनों पटरियों पर नाली का भी निर्माण कराई जाए जिससे जल निकासी भी हो सके । गांव में विद्युतीकरण की हकीकत जाना। कहा कि सौभाग्य योजना के तहत सभी को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। कमिश्नर आवास व शौचालय की वास्तविक स्थिति से अवगत हुए । दादो व गौसपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवास को जाकर देखा और लाभार्थियों से वार्ता की । चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन देने के नाम धन वसूली की शिकायत की। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता को बिना किसी शुल्क के कनेक्शन देने का निर्देश दिया। एक ग्रामीण ने पैसा लेकर पशुओं का इलाज कराने की शिकायत की जिससे माहौल गर्म हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत कराया। दादो विद्यालय के बच्चों को बैग और पुस्तक नहीं मिलने की शिकायत हुई। बीएसए ने जल्द बैग और पुस्तक देने का आश्वासन दिया। कमिश्नर ने हैंडपंपों की मरम्मत कराने, सफाईकर्मी के न आने की जांच कर कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सड़क, नाली व चौंका के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर जांच कराने का निर्देश। कहा कि गांव की बदहाली दूर कराई जाएगी।
चौपाल कार्यक्रम में सीडीओ प्रियंका निरंजन, राजीव बनकट, पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण सिंह, डीसी मनरेगा मो नफीस, डीसी एनआरएलएम दीनदयाल, एसडीएम चुनार क्षत्रपाल सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी उमेश चंद, एलडीएम आलोक सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, बिजली विभाग के एसी, एक्सईएन सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन

रास्ता नहीं होने से बदला चौपाल स्थल: अहरौरा। कमिश्नर धमके लगी चौपाल पर नहीं दिखी बदहाली यह हाल है मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में चयनित गांव दादों का। कीचड़ से सने रास्तों से होकर कमिश्नर मंगलवार की दोपहर चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे। दादो गांव में बने प्राथमिक विद्यालय पर रास्ता नहीं होने से स्थान को परिवर्तित कर दिया गया । चंदौली से सटे बार्डर पर नक्सल प्रभावित दादों गांव में पहाड़ों के किनारे चौपाल लगाया गया। मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर कमिश्नर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर रास्ता नहीं होने से स्थान को परिवर्तित करते हुए दो किलोमीटर दूर पर चौपाल लगाया गया। जिससे काफी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें