विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित महेश इंटर कॉलेज के पास सोमवार की रात आठ बजे बोलेेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने घायल को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरूईराम गांव निवासी रामबाबू बिंद 35 वर्ष पुत्र जवाहर लाल बिंद अपने गांव के दीपक 22 वर्ष के साथ विंध्याचल के रामपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए था। रात करीब आठ बजे लौटते समय विंध्याचल के अकोढ़ी गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही बोलेरो बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी विंध्याचल ले आई। वहां देखते ही चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक की हालत गंभीर देेख मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया।