फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ने दिया दगा, अपने ही धन के लिए परेशान रहे लोग

विज्ञापन
डकीनगंज में बंद एटीएम बूथ
विज्ञापन
मिर्जापुर। इन दिनों नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे एटीएम ग्राहकों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। अपने ही धन को पाने के लिए लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान का चक्कर लगाए जाने के बावजूद अपना ही धन हाथ नहीं आ रहा है। जिसे लेकर लोगों में एटीएम मशीनों पर से विश्वास उठता जा रहा है।
विज्ञापन

लगन व शादी विवाह के मौसम में नेवता, हकारी करने वाले परेशान से देखे जा रहे हैं। घरों से एटीएम के भरोसे पहुंचने वालों को मायूसी तब हो रही जब उन्हें कहीं एटीएम खराब तो कहीं नो कैश का सूचना बोर्ड टंगा दिखलाई पड़ रहा है। कुछ तो व्याकुल पथिक की भांति नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे एटीएम मशीन का चक्कर काट रहे थे। काफी भाग दौड़ करने के बावजूद अपना ही धन हाथ न आया। पैसा न मिलने के कारण कहीं लोग या तो अपने घर को वापस लौट पड़े तो कहीं अपने ईष्ट व मित्रों से उधारी लेकर काम चलाया गया। नगर ही नहीं जनपद के विभिन्न इलाकों में स्थित एटीएम मशीनों की हालत कुछ ऐसी ही बतलाई जा रही है। लोगों का कहना है कि एटीएम को लेकर संबधित विभाग द्वारा दावा किये जाते हैं पर ऐन वक्त पर लगे ऐसे मशीन उपभोक्ताओं के साथ दगा कर रहे हैं। आखिर कब सुधरेगी एटीएम की दुर्व्यवस्था इस बात को लेकर उपभोक्ताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें