फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में प्रभारियों संग देर रात तक हो रहा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय वार रूम बन गए हैं। पार्टी कार्यालयों में रोजाना बैठकों में चुनाव के हालात की समीक्षा की जाती है और उसके अनुरूप अगले दिन की रणनीति बनौई जा रही है। प्रत्याशी और चुनाव प्रभारियों द्वारा सेक्टर, वार्ड और बूथ स्तर पर रोजाना के काम की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को सिंबल मिलने के बाद प्रचार में तेजी आ गई। सिंबल मिलते ही प्रिंटिंग प्रेसों में प्रचार सामग्रियों को अंतिम रूप दे दिया गया। जिसके बाद से अब समर्थकों के हाथों में पंफलेट दिखने लगा है। समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए उनके लिए वोट मांग रहे हैं। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनमें से चुनाव चिन्ह आवंटित किया। जिसमें माता प्रसाद दूबे कांग्रेस पंजा, मनोज जायसवाल भाजपा कमल का फूल, शैलेंद्र बहादुर सिंह बसपा हाथी, अशोक केशरवानी सपा साइकल तथा आम आदमी पार्टी के झाडू निशान से लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, निर्दल प्रत्याशी अमिताभ पांडेय को कंघी, जटाशंकर सिंह को पेड़, जावेद आलम स्कूटर, भगवती प्रसाद गुप्ता को नल, श्रीनारायण टंडन को पंखा और सुरेश कुमार सोनकर को रिक्शा चुनाव चिन्ह मिला है। अध्यक्ष पद के दावेदरा और नगर पालिका घंटाघर में आशांवित प्रत्याशी चुनाव में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाह रहे हैं। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य प्रत्याशियों के कार्यालयों में समर्थकों का जमावड़ा देर रात तक लगा रहता है। इसके बाद भोर से ही प्रत्याशी समर्थकों संग प्रचार प्रसार में घर-घर में पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें