फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझवां 24 को बनेगा खुले में शौच मुप्त ब्लॉक- सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। मझवां विकास खंड कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे अभियान की बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने समीक्षा बैठक किया। सीडीओ ने कहा कि मझवां ब्लॉक 24 जुलाई को खुले में शौच मुक्त घोषित होगा। सभी प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, नोडल, सफाईकर्मी, आंगनवाड़ी और आशा अभियान को अंतिम रूप देने में जुट जाएं। मार्निग फालोअप और ट्रिगरिंग करके लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए प्रेरित करें। जागरुकता बिना अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान 24 जुलाई तक जितने भी शौचालय अपूर्ण हैं, उनको पूर्ण हर हाल में करवा लें। स्वयं ग्राम प्रधान भी खुले में शौच जाने वालों की निगरानी करेगा और खुले में शौच जाने वालों को समझा बुझा कर उनको शौचालय में शौच करने के लिये प्रेरित करेगा। निगरानी समितियां भी इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। आंगनवाड़ी व आशा घर घर जाकर खुले में शौच के दुष्परिणाम के बारे में समझा बुझा कर शौचलय में शौच जाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इसके बाद भी अगर किसी ग्राम पंचायत में खुले में शौच पाया जाएगा तो उस गांव के ग्राम प्रधान से रिकवरी की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि रक्षा बंधन के पावन पर्व पर ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता आयोजित की गई है, 17 जुलाई से सात अगस्त तक शौचालय बनवाने वाले भाईयों को पुरस्कार दिया जाएगा। शौचालय बनवाने में अपने स्वयं के धन से दो सोक्ता गड्ढों वाला शौचालय अपनी बहन को बनवा कर उपहार के रूप में देंगे। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में रगीन एलईडी टीवी व द्वितीय पुरस्कार 24 एंड्रॉएड मोबाइल फोन व तृतीय पुरस्कार 24 सीलिंग पंखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें