मिर्जापुर। होली के पर्व पर बाजार अपने पूरे रंग में है। रंग, कपड़े, जूते व मिष्ठान्न की दुकानें ग्राहकों से भरी हुई हैं। खोआ मंडी व अन्य जगहों पर बुधवार को तिल रखने की जगह नहीं रही। नगर के सभी बाजारों में जाम की स्थिति रही। बच्चों ने वाटर कैनन व वाटर गन जैसी पिचकारियों की खरीदारी की।
इस बार होली का पर्व 21 मार्च को पड़ रहा है। एक पखवाड़े पूर्व से ही हो रही तैयारी बुधवार को अपने चरम पर रही। अधिकांश लोगों ने तो पहले से ही कपड़ा, जूता व अन्य चीजों के साथ ही गुझिया बनाने के सामान की भी खरीदारी की ली थी लेकिन जिन लोगों के घर के मुखिया बाहर रहते हैं और वे मंगलवार और बुधवार को ही घर वापस आए। उन्होंने मंगलवार और बुधवार को अपनी खरीदारी की।