फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर मोटर यूनियन ने केंद्रीय मंत्री के कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारी वाहनों का शास्त्री पुल से आवागमन प्रतिबंधित होने के विरोध में शनिवार को मिर्जापुर मोटर यूनियन के सदस्यों ने भरूहना स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कार्यालय के बाहद धरना प्रदर्शन किया। पुल से भारी वाहनों के आवागमन की मांग की गई।
विज्ञापन

आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री सेतु से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने से खनन व्यवसाय एवं परिवहन व्यवसाय पूर्ण रूप से ठप है। इससे राज्य सरकारों को राजस्व का घाटा उठाना पड़ रहा है। वक्ताओं ने मांग की कि शास्त्री सेतु से ट्रकों का परिचालन तत्काल प्रारंभ किया जाए। साथ ही नवनिर्मित चुनार एवं भटौली सेतु से भारी वाहनों के आवागमन को चालू करने के लिए दोनों ओर के एप्रोच रोड को चौड़ा किया। इस संबंध में उनको तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों पर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। कहा कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से बात कर समस्या के समाधान की बात कही। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, अशोक दुबे, गुड्डू यादव, अभिषेक यादव, बच्ची दुबे, सतीश विश्वकर्मा, रामविलास, मुनमुन, गुड्डू शुक्ला, पप्पू यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें