मिर्जापुर । बेसिक शिक्षा परिषद के सिटी विकास खंड के अमोई पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनको मड़िहान विकास खंड क्षेत्र के हृदयहवा कोल बस्ती के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह पर कई प्रकार के आरोप लगे हैं। इन पर पहले भी कई जांच हो चुकी है। विरोही क्षेत्र के देवरी निवासी अनिल कुमार दुबे ने एक शिकायती पत्र देकर कहा था कि सिंह की नियुक्ति अनुचर पद पर की गई थी। लेकिन वह प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। इसके बाद विभाग में जांच हुई और इस मामले में कई अनियमितताएं पाई गईं। इस पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने उनको निलंबित कर दिया और मड़िहान के विद्यालय से संबद्ध किया है।