राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ के पड़रवा एवं धुरकर गांव में डायरिया फैलने से रविवार की रात 25 लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन मरीजों को राजगढ़ सीएचसी ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी होने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव में पहुंचकर बीमार मरीजों का इलाज किया। गंभीर मरीजों को सीएचसी भेजवाया। टीम ने लोगों को ताजा भोजन और उबालकर पानी पीने की सलाह दी। इसके अलावा 129 अन्य लोगों को सुरक्षित रहने के लिए दवा दवा दी।
विकास खंड के पड़रवा एवं धुरकर में प्रदूषित पानी पीने से रविवार की रात 25 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए। इससे पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीण इतने लोगों को एक साथ बीमार होता देख किसी महामारी को फैलने की आशंका जताते हुए भयभीत हो गए। सोमवार की सुबह प्रधान की सूचना पर सीएचसी प्रभारी डा. डीके सिंह ने गंभीर मरीजो को लेने हेतु 108 नंबर एंबुलेंस गावों में भेजा। पड़रवा गांव से सुमित्रा (32), सरोज कुमारी (28) , चन्द्रावती (35), जैतुला (48), नंदलाल (20) , राधेश्याम (25) , सांखी (28) , आंशिक (तीन वर्ष), जीरा (50), आँचल (65), आशा (30) एवं धुरकर गांव में प्रमिला (40) , विकास (13) , लालजी (50) , रामदेव (11) को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य पीड़ितों के लिए डॉक्टरों की एक एक टीम दोनों गांवों में भेजी गई और उनका घर पर इलाज कराया गाय। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर 129 लोगों को दवाई वितरित की और पानी उबालकर पीने की सलाह दी। गांवों में बीमार मरीजों में शिवप्रसाद (30) , शिव नरायन (25) , जगरनाथ (35) , पन्नालाल (35) , हरिनाथ (38) , रामआसर्रे , सतीर्श , अरविंद शामिल हैं। चिकित्सकीय दल में डॉ रवि प्रकाश, डा पी के यादव, डा आलोक सिंह, बीबी सिंह, प्रभात सिंह, रमेश पाल, सुरेश पांडेय इन आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों ने मरीजों के देखभाल में सहयोग किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा डी के सिंह ने बताया कि चिकित्सकों का दल मंगलवार को भी गांवों में जाकर मरीजों की देखभाल करेगा।