फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश एक कानून लागू करें सरकार:अनूप शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महंत शिवाला में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक देश, एक कर व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। जीएसटी की दरों, व्यापारी पेंशन लागू करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की मांगों को लेकर आगामी 23 सिंतबर को लखनऊ से व्यापारी अधिकार रथ यात्रा का निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रदेश में तीन चरणों में चलेगी। अधिकार रथ यात्रा को लेकर प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में 31 जुलाई को होगी। यात्रा के माध्यम से व्यापारियों को जोड़ने के साथ ही उनके अधिकारों के प्रति जोड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की मांगों को पूरा कराने का भी प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद सरकार मंडी समितियों के शुल्क को समाप्त करे। कहा कि मंडी समितियों में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। आज भी मंडी समितियों में व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। मंडी समितियों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने और व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापारी सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। व्यापारी दो स्लैब में जीएसटी की मांग कर रहे हैं तो सरकार तीन स्लैब पर जीएसटी पर अड़ी हुई है। साथ ही व्यापारी आयोग के गठन की मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री रूपेश वर्मा, जिलाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी, जिला महामंत्री आयुष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें