कछवा । थाना क्षेत्र के कनक सराय गांव में बुधवार की सुबह 10 बजे अबूझ हाल में गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग 12 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद भी कोई अधिकारी या दमकल कर्मी के नहीं पहुंचने पर किसानों ने आक्रोश जताया।
कनक सराय गांव निवासी देवेंद्र राय के खेत में बुधवार की दोपहर अबूझ हाल में आग लग गई। हवा का दबाव अधिक होने के कारण आग बढ़कर बाड़ापुर गांव निवासी बच्चन सिंह के खेत में पहुंच गई। जबकि लोग पहुंचते जब तक बच्चन सिंह का एक बीघे की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। इसके बाद आग की लपटे बढ़ते बढ़ते ही कनक सराय के ही शिवधार मौर्या के खेत में पहुंच गई और एक बीघा सात बिस्वा की खड़ी फसल को जलाकर नष्ट कर दिया। देखेते ही आग बढ़कर शिवधार मौर्या के भाई जयनारायण और प्रलय बहादुर के खेत तक पहुंच गई। जिससे दोनों की 27-27 बिस्वा खेत जल गई। जमुना पुत्र श्री नाथ निवासी कनक सराय का 27 बिस्वा, जीतलाल पुत्र जय कुंदन का 15 बिस्वा। विश्वभंर पुत्र जय कुंदन का 15 बिस्वा। राजेन्द्र पुत्र जय कुंदन 15 बिस्वा, लाल बहादुर पुत्र भगीरथ निवासी कनक सराय तीन बीघा, राम नरायन पुत्र लब्बर 15 बिस्वा, मुन्ना यादव, रामजी, भगेलू निवासी कनक सराय का एक एक बीघा फसल आग की घटना में जलकर नष्ट हो गई। भीषण तरीके से आग लगी देख ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंचे और आग को बुझाया। आग की घटना में लाखों का नुकसान होने से किसानों का रो रो कर बुरा हाल है। किसानों ने कहा कि उनकी फसल तैयार हो गई थी। एक दो दिन के अंदर वह फसल काटने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही आग ने उनका सबकुछ जलाकर नष्ट कर दिया। घटना के दो घंटे बाद भी मौके पर कोई अधिकारी या फायर ब्रिगेेड की गाड़ी नहीं पहुंची।