फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर जिटल माध्यम से बच्चों को दी जाएगी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन के तहत पटेहरा ब्लॉक के 15 गांवों के क्लस्टर का चतुर्दिक विकास होगा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे द्वारा शासन को 196.67 करोड़ का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट डीपीआर भेजा गया था। पहले चरण में शासन द्वारा आठ करोड़ 89 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है। गांव में स्कूलों में बच्चों को डिजिटल शिक्षा और सोलर आरओ, गलियों में सोलर लाइट, क्यूनिटी और मैरिज हॉल, मिल्क बल्क कूलर और मिल्क कलेक्शन सेंटन के लिए चार करोड़ 14 लाख 92 हजार की धनराशि जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पटेहरा ब्लॉक के 15 गांवों में आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन’लागू किया गया है। इसके तहत स्मार्ट गांवों का क्लस्टर (समूह) विकसित किया जा रहा है। क्लस्टर योजना के तहत चयनित इन 15 गांवों में शहर जैसी बस स्टैंड, आटो स्टैंड, आवास, सोलर लाइट, सोलर पंप, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। पीडी डा. हरिचरण सिंह ने बताया कि योजना के तहत पहलेे चरण में बेसिक शिक्षा में बच्चों को बेहतर शिक्षा पर लगभग दो करोड़ छह लाख रुपया खर्च किया जा रहा है। योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए डिजिटल शिक्षा पर एक करोड़ 45 लाख और सोलर आरओ के लिए 61 लाख 32 हजार रुपया बेसिक शिक्षा विभाग को दिया गया है। साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए एक करोड़ 28 लाख 92 हजार रुपया, कम्यूनिटी और मैरिज हाल के निर्माण पर 27 लाख 50 हजार रुपया खर्च होगा। उन्होंने कहा कि मिल्क बल्क सेंटर के निर्माण पर 89 लाख 75 हजार और मिल्क कलेक्शन सेंटर पर 47 लाख 75 हजार से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें