फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आदेश के ही पुलिस ने बंद करा दिया स्टीमर का सचालन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां व देहात कोतवाली पुलिस द्वारा अनुमति के बावजूद भटौली से बरैनी घाट तक चलने वाले दोनों स्टीमरों को बंद कराए जाने पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शुक्रवार की दोपहर कछवां व देहात पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा दो स्टीमर चलने की अनुमति दी गई है बावजूद इसके पुलिस मनमाने तरीके से कार्य करते हुए स्टीमरों को बंद करा दिया गया है। इससे ग्रामीणों को करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर मिर्जापुर कचहरी व बाजार आना पड़ता है।
बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन ने कोई दुर्घटना न हो इसको देखते हुए नावों का संचालन बंद करा दिया था। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत ने भटौली से बरैनी घाट तथा चुनार से सीखड़ घाट तक दो दो स्टीमर चलाने की अनुमति दे दी। स्टीमर चलने से सीखड़ तथा कछवां के लोगों को काफी राहत मिली और वह स्टीमर के माध्यम से 15 मिनट के अंदर मिर्जापुर कचहरी व चुनार पहुंच जा रहे हैं, लेकिन दो दिन पूर्व कछवां व देहात कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी का हवाला देते हुए भटौली से बरैनी घाट तक चलने वाली दोनों स्टीमरों का संचालन बंद करा दिया। जब ग्रामीणों ने जिला पंचायत के अधिकारी से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पास स्टीमर बंद कराने का ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। जानकारी होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बरैनी घाट पर कछवां तथा देहात कोतवाली पुलिस के घिवरुद्घ मनमाने तरीस्त्रत्त्के से कार्य का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। कहा कि स्टीमर का संचालन शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इनसेट
गंगा में चल रहे स्टीमरों को बंद करने के लिए नहीं बल्कि निजी नावों के संचालन को बंद करने को कहा गया था। क्यों कि शिकातय मिली थी कि कुछ नीजि नाविक स्टीमर की आड़ में अपने नाव का संचालन कर रहे हैं। अगर पुलिस ने स्टीमरों का संचालन बंद कराया तो गलत है। एसपी को निर्देशित किया जाएगा कि वह स्टीमरों का संचालन शुरू करा दे।-बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी
विज्ञापन



खुले रहेंगे बिजली के काउंटर
मिर्जापुर। बिजली विभाग ने दो सितंबर को बकरीद व तीन सितंबर को रविवार की छुट्टी रहने के बावजूद खंडीय कार्यालय खोलने का निर्देश दिया है। अधिशासी अभियंता नगर यदुनाथ राम ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में असुविधा न हो इसको देखते हुए दो व तीन सितंबर को नगर के फतहां, आवास विकास, जंगीरोड, घंटाघर तथा विंध्याचल के कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें