फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पुल निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़री। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने शुक्रवार को विकास खंड पहाड़ी के बेलवन गांव सहित चंडिका व सिंचाई विभाग के डाक बंगले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एई एके सिंह को बेलवन नदी पर पक्का पुल बनवाने के लिए स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने अभियंता से कहा कि तत्काल स्टीमेट व प्रस्ताव बनाकर यूपी ब्रिज कारपोशन के एमडी को भेजने के साथ ही क्षेत्रीय विधायक व सांसद अनुप्रिया पटेल को भी इसका प्रस्ताव भेजें।
विज्ञापन

बता दें कि रमईपट्टी-चुनार मार्ग पर स्थित बेलवन गांव के समीप नदी में पुल न होने से पहाड़ी ब्लाक के छोटे बड़े करीब चार सौ गांव की जनता को बारिश के मौसम में आवागमन में असुविधा का सामना होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेलवन नदी पर पक्का पुल का निर्माण जनहित में अत्यंत आवश्यक है। किसानों के आग्रह पर डीएम ने मां चंडिका धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने घाट पर हो रहे गंगा के कटान का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान राजेश कुमार गौतम को गंगा घाट बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी मोहनपुर स्थित सिंचाई डाक बंगला का निरीक्षण कर जीर्ण शीर्ण स्थिति को देखते हुए नाराजगी जताते हुए डाक बंगले की मरम्मत कराने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। किसान जागरण मंच के नेता शारदा प्रसाद मिश्र व मंच के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को दूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रमाशंकर ओझा, राजकुमार, अमित ओझा, रामबली दूबे, संजय पांडेय, संजय दूबे, मनोज शुक्ल, अंजनी नंदन पांडेय, राजित राम पांडेय, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें