मिर्जापुर। किसानों और राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुुड़े मामलो को गंभीरता से लें शाखा प्रबंधक। अग्रणी जिला प्रबंधक ने गुरुवार को जमालपुर ब्लाक सभागार में क्षेत्र से आए विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधको की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2019-20 पर चर्चा की गई।
एलडीएम आलोक कुमार सिन्हा ने कहा सभी शाखा प्रबंधको से वार्षिक ऋण योजना का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान खरीफ फसल के लिए सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने पर बल दिया। समय-समय पर दैवीय आपदा को देखते हुए उन्होंने सभी केसीसी धारकों के फसल बीमा कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुदान युक्त योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार ने एनआरएलएम के तहत लंबित एसएचजी को बैंक लिंकेज तथा क्रेडिट लिंकेज के लिए लंबित प्रकरण को शीघ्र निस्तारित करने का आग्रह किया। बैठक में राजेश सिंह, शक्ति कुमार, रंजन कुमार, रामगोपाल, अजीत कुमार दुबे, संतोष कुमार, रवि कुमार, विजय बहादुर सिंह समस्त बैंक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।