फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओबी शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायत में हुए निरीक्षण के दौरान एलओबी शौचालयों के निर्माण में धीमी प्रगति पर अधिकारियों न नाराजगी जताई। कहा गया कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर शौचालयों के निर्माण न हुए तो ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को गठित जिला स्तरीय टीम में शामिल डीसी एसबीएम विनोद श्रीवास्तव ने सिटी विकास खंड के मुल्हवां और अघवार गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मुल्हवां में एलओबी शौचालय निर्माण में व्यापक तौर पर खामियां पाई। शौचालय में दरवाजे, छत एवं पानी की टंकियां नहीं पाई गई साथ ही स्थान का गलत चयन किया गया था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान और सचिव को चेतावनी दी। अघवार में आवंटित शौचालय लक्ष्य के अनुरुप पूरे तो पाए गए पर अधिकांश शौचालयों की उंचाई कम और पानी की टंकियों का निर्माण नहीं किया गया था। इसी तरह से एडीओ पंचायत सिटी वीके गौड़ बीसी विभा बिंद, मनीष पांडेए व नरेश तिवारी के साथ बिकना व टांड़ गांव का औचक निरीक्षण किया। बिकना में शौचालय निर्माण के दौरान गांव में केवल दो ही मिस्त्री शौचालय का निर्माण करते पाए गए जिस पर एडीओ पंचायत ने नाराजगी जाहिर करते हुए संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। गांव में आवंटित एलओबी के तहत 78 का धन तो मुहैया करा दिया गया था पर मात्र 15 शौचालय का निर्माण मौके पर पाया गया। एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का मौका दिया। कहा निर्धारित अवधि तक निर्माण कार्य पूरे न हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें