विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के निहुत महावीर के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान में सोमवार की भोर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने आग पर काबू जब तक पाया, सामान जल गए थे।
क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक निवासी शाहिद का निहुत महावीर मंदिर के पास मोबाइल की दुकान है। रविवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर करके घर चला गया। भोर में तीन बजे दुकान में आग लगने पर स्थानीय लोगों ने यूपी 100 डायल को फोन कर जानकारी दी। साथ ही शाहिद को भी सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय पहुंचे। सुबह दुकानदार ने थाने में तहरीर दी कि दुकान में आग लगने से उसमें रखा लैपटाप व मोबाइल जल गया है।