फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन के नाम पर धन उगाही, नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण के नाम पर अवैध धन उगाही से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने न सिर्फ नारेबाजी की बल्कि चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जिससे तेज धूप और गर्मी में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे एससी एसटी आयोग उपाध्यक्ष मनीराम कोल के समझाने बुझाने के बाद किसी तरह से जाम समाप्त हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताते चलें प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत हलिया ग्राम सभा के बसकुडीया में विद्युतीकरण के नाम पर गरीब जनता से धन उगाही की जा रही थी। गरीबों से कनेक्शन के नाम पर मोटी रकम वसूला जा रहा है। पैसे न देने पर लोगों को मजबूर किया जा रहा था। कुछ गांवों में धन दिए जाने के बावजूद कनेक्शन न दिए जाने से हलिया ग्राम सभा के बसकुड़िया के सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं और बच्चे मवई संपर्क मार्ग पर उतर आए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति न सिर्फ रोष जताया बल्कि नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया। चिलचिलाती धूप में लोग दोनो तरफ फंसे रहे। ग्रामीणों ने सौभाग्य योजना के तहत जेई की मिलीभगत से ठेकेदार पर धन उगाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एक हजार से लेकर दस हजार रुपए तक की वसूली का आरोप लगाया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने विद्युत विभाग के एक्सईएन को दूरभाष से अवगत कराते हुए पैसा वापस कराने तथा मजरे में विद्युतीकरण में करवाने के आश्वास पर ग्रामीणों की ओर से जाम समाप्त किया गया। इस मौके पर परमिला, रमेश, हिछंलाल, अमरजीत, राम जनक, मोतीलाल, सुवालाल, रामपति, श्याम सुंदर, रामाश्रय, राजेंदर, हरिशंकर मौर्य के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें