फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए जाएंगे पांच हजार नि:शुल्क पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। धरती पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं हराभरा बनाए जाने के लिए जिले के किसानों के बीच नि:शुल्क पांच हजार पौधे वितरीत किए जाएंगे। यह जानकारी उप कृषि निदेशक एके उपाध्याय ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि पौधों की व्यवस्था मंडी समिति मिर्जापुर की ओर किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक ने कहा कि मंडी समिति मिर्जापुर व अहरौरा में ढाई-ढाई हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। उपकृषि निदेशक ने बताया कि यह पौधे प्राथमिकता के आधार पर उन किसानों में वितरीत किया जाएगा जिनका पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है उनका मौके पर उक्त वितरण केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है ऐसे किसान 14 एवं 15 अगस्त को किसान बही, बैंक पासबुक व आधार कार्ड के साथ केंद्र पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें