फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए चार ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। ब्लॉक परिसरों में नामांकन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हुआ। प्रधान पद पर सीखड़ मंगरहा के लिए चार, सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए नौ और क्षेत्र पंचायत राजगढ़ लहौरा दो के लिए तीन उम्मीदवार सहित 16 ने नामांकन किया। नामांकन की जांच नौ अगस्त को, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन दस को और मतदान 17 अगस्त को होगा। मतगणना 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

सीखड़ संवाददाता के अनुसार विकास खंड कार्यालय पर मगरहा गांव के रिक्त प्रधान पद और सदस्य ग्राम पंचायत के एक-एक पद के लिए निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र पोत्सायन द्वारा नामांकन कराया गया। प्रधान पद के लिए विजय कुमार, सपन कुमार, सुशील कुमार और उमेश कुमार सहित चार प्रत्याशियों ने करीब एक बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विदापुर गांव सभा के एक सदस्य पद के लिये अजय कुमार साहनी ने नामांकन किया। कहा कि सदस्य का निर्विरोध होना लगभग तय है। सुरक्षा के लिये अदलपुरा चौकी प्रभारी मु. अकरम खां फोर्स के साथ डटे रहे।
चुनार संवाददाता के अनुसार विकास खंड नरायनपुर के ग्राम पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी मेवा राम द्वारा नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर छह रानीपुर से विकास पुत्र रामदुलार, वार्ड नंबर सात समसपुर से बाबूलाल पुत्र सूरजमन, वार्ड नंबर 13 सझौली से मंजू देवी पत्नी अर्जुन ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

जिगना संवाददाता के अनुसार छानबे ब्लॉक के ग्राम पंचायत असवा दुगरहा के वार्ड संख्या पांच में महिला ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र एक पर्चा मंजिता पत्नी महेंद्र कुमार ने दाखिल किया। आरओ अभय कुमार सिंह ने बताया कि मात्र एक पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। राजगढ़ संवाददाता के अनुसार चुनाव अधिकारी जवाहर लाल और सहायक चुनाव अधिकारी कर्नल अशोक सिंह ने नामांकन कराया। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नौ सरसों में मीला देवी और वार्ड दस सरसों में ऊषा देवी ने नामांकन किया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए लहौरा दो से मनोज, पप्पू और विश्वनाथ ने नामांकन किया।
पहाड़ी संवाददाता के अनुसार पहाड़ी ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के दो रिक्त पद के लिए निर्वाचन अधिकारी मुकेेश कुमार सारंग ने नामांकन कराया। सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि नान्हूूपुर से किरता देवी और तोसवां से जलपा देवी ने नामांकन किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विकास खंड सीखड़ पांच तथा छानबे में दो, नरायनपुर में तीन, पहाड़ी में दो और राजगढ़ में पांच सहित 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें