फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों की बदहाली नगर पालिका की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर पालिका का अभी तक का कार्यकाल फ्लाप रहा है। निकाय चुनाव में मतदाता प्रत्याशियों से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का सुझाव देने के बाद ही उन्हें वोट देने का भरोसा दे रहे हैं। प्रत्याशी भी मतदाता के सभी समस्याओं को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। नगर की बात करें तो एक भी ऐसा पार्क नही है, जहां नगर के बाशिंदे अपने परिवार के साथ दो घंटा हरियाली के बीच गुजार सकें। नगर के लालडिग्गी पार्क, बरौधा स्थित रामचंद्र शुक्ल पार्क, अस्पताल तिराहा स्थित पार्क, मुकेरी बाजार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क समेत अन्य सभी पार्क अपने बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। चौराहों की बात करें तो नगर में एक भी ऐसा चौराहा नही है, जो स्वच्छ व सुंदर बनाया गया हो।
विज्ञापन

युवा मतदाता पार्कों व चौराहों को सुंदरीकरण के लिए अबकी बार कर्मठ व इमानदार प्रत्याशी को वोट देने का मन बनाया है। नगर बभनइया टोला निवासी बेनी शर्मा कहते हैं कि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों का दशा बेहद खराब है। सुबह टहलने के लिए कोई स्थान नही रह गया है। हर जगह पार्क अपनी बदहाली पर रो रहे हैं। कर्मठ व ईमानदार प्रत्याशी को ही अपना बहूमूल्य वोट दूंगा जो राजनीति से इतर नगर की सुंदरता पर ध्यान दे। मकरी खोह के सुधीर सिंह कहते हैं कि नगर पालिका के लापरवाही के कारण ही आज पार्कों की दशा दयनीय बन गई है। अबकी बार काम करने वाले को ही मतदान करेंगे। बिलासी गली निवासी दीपांकर सोनी का कहना है कि नगर को साफ सुथरा बनाने व पार्कों का सुंदरीकरण करने वाले ईमानदार जनप्रतिनिधि को वोट देकर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाएंगे। मुस्कान चौरसिया कहती हैं कि नगर पालिका की स्थापना नगर को सुंदर बनाने के लिए किया गया था, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वालों ने अपना फर्ज ईमानदारी से नही निभाया। गनेशगंज के विमल सोनी कहते हैं कि पार्कों के बदहाली का जिम्मेदार पालिका प्रशासन है। शिवम कसेरा का कहना है कि नगर के चौराहों के सुंदरीकरण की कई बार योजना बनाई गई लेकिन योजना फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। योजनाओं को मूर्तरूप प्रदान करने वाले प्रत्याशी को ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें