फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 13 पुस्तकालयों में 150 बच्चों ने शुरू की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की लाइब्रेरी बनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का नया केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। ब्लॉक में शुरू किए गए 13 ग्रामीण पुस्तकालय बच्चों के लिए पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का नया केंद्र बन रहे हैं। शुरुआती दौर में ही 150 बच्चों ने इन पुस्तकालयों में नियमित पढ़ाई शुरू कर दी है। यहां बच्चों को एनसीईआरटी के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी और विषय विशेषज्ञ लाइब्रेरी में बच्चों से संवाद करेंगे। ऑनलाइन उपलब्ध शैक्षिक सामग्री के उपयोग के साथ बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाएगा। बीडीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी में छोटी-बड़ी सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। गड़बड़ा, भेड़ा, तुलसी, कठवार, तुर्कहा, रामपुर मड़वा, चितांग, सेमरी कला, अतरैला राजा, थरपारसिया और जैकर कला समेत विकासखंड के 13 स्थानों पर पुस्तकालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें