पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित महिला परिवार परामर्श केंद्र में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मिलन के तहत 15 बिछड़े दंपती को रविवार को साथ रहने के लिए राजी किया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले ये विवाहित दपती अलग-अलग रह रहे थे।
अलग-अलग रह रहे इन दंपती को परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। परिवार परामर्श केंद्र में प्रोजेक्ट मिलन के तहत हुई सारी प्रक्रिया के दौरान क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी दीक्षांत राज, महिला उप निरीक्षक शशि तिवारी, प्रीति चौबे, डॉ कृष्णा सिंह, कृष्णा श्रीवास्तव, पार्वती पांडेय आदि मौजूद रहीं।