फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फीसदी छात्रों ने छोड़ दी लेखपाल परीक्षा

Mon, 14 Sep 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 23 केंद्रों पर रविवार को आयोजित की गई लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान 28 हजार 557 अभ्यर्थियों में से लगभग  15 फीसदी परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि देर रात तक केंद्र प्रभारी जिला प्रशासन की निगरानी में कापियों को जमा करने में लगे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा जनपद के 23 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। सुबह साढ़े दस बजे एवं दोपहर ढाई बजे से दो पालियों में परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की थी। परीक्षा शुरु होते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने खुद केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था  समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। केंद्रों पर मौजूद पुलिस कर्मी आने वाले अभ्यर्थियों का रोल नंबर खोजने में पूरी सहायता कर रहे थे।
दोनों पालियों में 28 हजार 557 छात्र छात्राओं को सम्मलित होना था लेकिन 15 फीसदी अभ्यर्थी किसी कारण वश परीक्षा नहीं दे सके। वहीं कई कक्ष निरीक्षक विद्यालयों में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय बहादुर एवं नगर मजिस्ट्रेट अपने अपने सर्किल क्षेत्र का जायजा लेते रहे। उधर सर्किल ऑफिसर  सदर रामनाथ वर्मा एवं सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ अपने अपने सेक्टरों में भ्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन

करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें