जिगना। थाना क्षेत्र के बीजर कला गांव में सोमवार शाम गंगा किनारे निषाद बस्ती के पास करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर बांस की कोठ में चढ़ने लगा तो ग्रामीणों ने सूचना पुलिस की 112 पीआरवी और वन विभाग को दी।
सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस और वन विभाग के वनरक्षक उमाशंकर व विजय कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे अजगर को पकड़ लिया। बाद में उसे विजयपुर की पहाड़ी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दरोगा अवधेश कुमार यादव ने बताया कि अजगर 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी था।