फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी से 15 दिन पहले युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज के नौगवां गांव की घटना, सोमवार को चचेरी बहन की हल्दी कार्यक्रम कार्यक्रम में शामिल होकर आई थी सुमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के अमहां टोला में सोमवार रात को चचेरी बहन की हल्दी रस्म में शामिल होकर घर आई सुमन (20) का आधे घंटे बाद बड़ेर के सहारे फंदे से लटका शव मिला। 15 दिन बाद 13 मई को सुमन की भी शादी होने वाली थी। छोटी बहन बेबी ने सबसे पहले फंदे से लटका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नौगवां निवासी देव नरायन ने बताया कि सुमन (20) उसकी भतीजी थी। सुमन के पिता सुखराज की 2024 और माता नागेश्वरी देवी का पिछले वर्ष बीमारी से मौत हो गई। सुमन तीन बहन थी। सबसे बड़ी राजकुमारी का विवाह हो गया है। उसके बाद सुमन और सबसे छोटी बेबी है। पट्टीदारी में सुमन की चचेरी बहन अर्चना की मंगलवार को विवाह है। सोमवार को उसकी हल्दी का रस्म था। सुमन भी चचेरी बहन की हल्दी में शामिल होने गई थी। वहां पर रात 12 बजे वह हल्दी रस्म से होकर घर आई। आधे घंटे बाद उसकी छोटी बहन बेबी ने जाकर देखा तो कमरे में बड़ेर में रस्सी के सहारे शव लटका था। 13 मई को प्रयागराज के बरमपुर दिघिया गांव में सुमन की शादी तय थी। उसने किन कारणों से जान दी, पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें