शहरनामा की फोटो-- आरती-शृंगार के बाद लोहंदी महावीर का भव्य स्वरुप।-सोशल मीडिया।
- फोटो : युवा प्रकोष्ठ के कार्यक्रम को संबोधित करते पदाधिकारी।
मिर्जापुर। लोहंदी महावीर का मंगलवार को साप्ताहिक शृंगार किया गया। शाम छह बजे के बाद पुजारी संतोष कुमार उपाध्याय ने तरह-तरह के फूलों से महावीर का शृंगार और आरती की। इस दौरान मंदिर का पट खुलते दर्शन-पूजन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। लोहंदी महावीर के शृंगार का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। पुजारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि लोहंदी महावीर का प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक शृंगार व आरती की जाती है। इस दौरान ग्राम प्रधान बच्चा बिंद, छोटेलाल, शिव मंगल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।